उत्तराखंड की त्रासदी - 01
प्रिय , देशवाशियों उत्तराखंड की त्रासदी आप सभी टी0वी0 में देख ही रहे होंगे। और इस त्रासदी की रिपोर्टिंग भी देख , सुन व पढ़ भी रहे होंगे। टी0वी0 पत्रकार व एंकर गला फाड़-फाड़ कर चिल्ला रहे हैं की देखिये हमारा चैनल सबसे पहले केदार नाथ पहुंचा है और आपको एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखा रहा है। लगभग सभी सबसे पहले पहुँचने का दावा कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्टिंग देख कर मेरे मन में कुछ सवाल उठ रहे हैं। ठीक है आप का चैनल सबसे पहले पहुंचा है। तो आपने ऐसा क्या तीर मार लिया ? हेलीकाप्टर से कौन नहीं पहुँच सकता ? और पहुँच कर आपने कितनों की जान बचाई ? जिन लाशों की तसवीरों को एक्सक्लूसिव बता कर टी0वी0 पर दिखा रहें हैं , उनमें से 05 से 10 लाशों की जिम्मेदार वह भी हैं। क्योंकि जिस विमान के द्वारा उनके क्रू को वहाँ ले जया गया होगा , अगर उस विमान में उनकी जगह रेसक्यू टीम के सदस्य जा पाते तो कम से कम वह कुछ लोगों को जिंदा जरूर बचा लेते। प्यारे देश वाशियों ! उत्तराखंड के लोगों की गलत तस्वीर पेश की जा रही है। कहा...