संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंद्रमणि बडोनी जयंती

चित्र
"ये सर्किट सुन !" -"क्या है भाई ? किसको टपकाने का है ?" "अरे, टपकाना नहीं है रे, समझाना है।" -"किसको।" "मुझे रे।" -"क्यों मजाक करते हो भाई।" "नहीं रे, मैं सच कह रहा हूँ। ये व्हट्स ऐप देख ?" - "क्यों,भाभी ने आई लव यू भेजा है क्या ?" "नहीं रे, ये पढ़।" - "जिलाधिकारी द्वारा 24 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित। क्या भाई ? सीधे बोलो न कि भाभी के साथ घूमने का प्लान बना रेला है।" "नहीं रे,आगे पढ़।" - '24 दिसम्बर को सभी स्कूलों में इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनायी जायेगी। संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा इस दिन को।' "देखो भाई, ये गांधी जयंती तो अपुन ने स्कूल में कई बार मनाई रेला है। पर ये नई जयंती कौन है ? तुम बोलते हो भाई, तो इसको भी मना डालते हैं। इसमें सोचना क्या ? पर ये 'संस्कृति' बड़ी मस्त आइटम लग रही है भाई ?" "नहीं रे, सर्किट। संस्कृति बोले तो....यार ये हिंदी के मास्टर इतना कठिन शब्द कैसे पढ़ा लेते हैं...संस्कृति बोले तो...बोले तो....रीति-रिवाज। -- ...

बच्चों की छुट्टी शिक्षकों की नहीं.....

चित्र
" हेलो सर्किट ! फोन उठाने में इतनी देर क्यों कर दी ?" --" नेचुरल कॉल भाई।" "ओके ओके...जल्दी से यहाँ पहुंच।" -- "कोई इमरजेंसी है क्या ?" "नहीं,नहीं..आजकल हम मास्टरों की हालत पर रीसर्च कररेले हैं न ? उसी से रिलेटेड लफड़ा है।" --" भाई ! कोई टेंसन नी लेने का, अपुन है न ? सब सुल्टा लेगा। मैं अभी पहुँचा भाई।" .................................................................... "अरे सर्किट तू इतनी जल्दी पहुंच गया ?" --" जी भाई, अपुन तुमको टेंसन में नहीं देख सकता न।" "ये अखबार देख ? ये पढ़।" 'मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार भारी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना के कारण कक्षा 01 से 12 तक के बच्चों की छुट्टी।' --"यह तो अच्छी बात है न भाई।" "आगे पढ़ रे सर्किट।" "पर शिक्षक,कर्मचारी विद्यालय में बने रहेंगे।" --" तो इसमें ऐसा क्या भाई ?" "चल ये बता कि स्कूल में शिक्षक का काम क्या होता है ?" --"बच्चों को पढ़ाना और क्या।" "करेक्ट, यहिच.........

त- बदला 'कानून' ?

चित्र
1- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (3) के अनुसार स्थानांतरण हेतु पात्र कार्मिकों की सूची 15 अप्रैल तक वेबसाइट में प्रदर्शित की जानी थी। क्या शिक्षा विभाग में यह सूची इस तिथि तक प्रदर्शित हुयी ? ..... 2- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (3) के अनुसार उपलब्ध व संभावित रिक्तियों को भी 15 अप्रैल तक वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाना था। क्या ऐसा हुआ ? ..... 3- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (7) के अनुसार प्राप्त विकल्पों/ आवेदन पत्रों को वेबसाइट में 20 मई तक प्रदर्शित किया जाना था। क्या 20 मई तक ऐसा हुआ था ? 20 मई छोड़िये, क्या आज तक ऐसा हो पाया ? ...... 4- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (9) के अनुसार,सक्षम अधिकारी द्वारा 10 जून तक स्थानांतरण आदेश जारी कर देने चाहिये थे ?क्या ऐसा हो पाया ? ...... 5- ट्रांसफर एक्ट की धारा 08 एवं 11 के अनुसार ट्रांसफर की अधिकतम सीमा उपलब्ध व संभावित रिक्तयों के बराबर किये जाने का प्रावधान है। क्या ऐसा किया गया ? ..... 6- ट्रांसफर एक्ट की धारा 22 (1) के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किये जाने के एक सप्ताह के अंदर बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बगैर कार्यभार ग्रहण किये जाने का प्रावधान ...