त- बदला 'कानून' ?

1- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (3) के अनुसार स्थानांतरण हेतु पात्र कार्मिकों की सूची 15 अप्रैल तक वेबसाइट में प्रदर्शित की जानी थी। क्या शिक्षा विभाग में यह सूची इस तिथि तक प्रदर्शित हुयी ?
.....
2- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (3) के अनुसार उपलब्ध व संभावित रिक्तियों को भी 15 अप्रैल तक वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाना था। क्या ऐसा हुआ ?
.....
3- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (7) के अनुसार प्राप्त विकल्पों/ आवेदन पत्रों को वेबसाइट में 20 मई तक प्रदर्शित किया जाना था। क्या 20 मई तक ऐसा हुआ था ? 20 मई छोड़िये, क्या आज तक ऐसा हो पाया ?
......
4- ट्रांसफर एक्ट की धारा 23 (9) के अनुसार,सक्षम अधिकारी द्वारा 10 जून तक स्थानांतरण आदेश जारी कर देने चाहिये थे ?क्या ऐसा हो पाया ?
......

Image may contain: 1 person
5- ट्रांसफर एक्ट की धारा 08 एवं 11 के अनुसार ट्रांसफर की अधिकतम सीमा उपलब्ध व संभावित रिक्तयों के बराबर किये जाने का प्रावधान है। क्या ऐसा किया गया ?
.....
6- ट्रांसफर एक्ट की धारा 22 (1) के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किये जाने के एक सप्ताह के अंदर बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बगैर कार्यभार ग्रहण किये जाने का प्रावधान है। क्या सभी मामलों में ऐसा हो पाया ?
.....
7- ट्रांसफर एक्ट की धारा 22(1) के अनुसार स्थानांतरित कार्मिक के स्थानांतरण आदेश जारी होने के 07 दिन बाद उसी कार्यालय से वेतन न आहरित करने का प्रावधान है। क्या ऐसा हुआ ?
......
8- ट्रांसफर एक्ट की धारा 22 (4) के अनुसार स्थानांतरित कार्मिक के प्रत्यावेदन का निस्तारण एक सप्ताह में किये जाने का प्रावधान है। क्या ऐसा हुआ ?
.....
9- ट्रांसफर एक्ट की धारा 24 (3) के अनुसार जो कोई भी इस अधिनियम के तहत दिये गये आदेश या निर्देश का (समय के भीतर) अनुपालन में असफल रहेगा या इस अधिनियम के उपबंधों का उल्लंघन करेगा या उल्लंघन करने का प्रयत्न करेगा वह उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 के संगत प्रवधानों के अनुसार दंडित होगा। क्या ऐसा हुआ ?
......
10- कुछ दिनों पहले 39 शिक्षकों के ट्रांसफर दापंत्य नीति के तहत किये जाने की खबर अखबार में थी। अगर यह सच है, ट्रांसफर के लिये तो ट्रांसफर एक्ट है, यह दापंत्य नीति कहाँ से आयी ? ट्रांसफर एक्ट की धारा 2 के अनुसार इस अधिनियम का अध्यारोही प्रभाव होगा। अगर दापंत्य नीति भी कोई है, तो क्या धारा 2 का पालन हुआ है ?
.......
उक्त किसी भी एक सवाल का जबाब किसी साथी/पदाधिकारी के पास हां में हो मुझे खुशी होगी और अगर सभी सवालों के जबाब ना में हैं, तो एक्ट और नियमावली में क्या फर्क रह गया ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तरवन का शिक्षक दिवस..भाग-3

#कोरोना वायरस.

वोट पूजा की छुट्टी और गब्दू खरगोश का प्रायश्चित।