“जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में न पहुँचने वाले शिक्षकों पर होगा मुकदमा”
1- करो भाई, मुकदमा करो, जेल डालो, जो करना है करो।
2- जिन अध्यापकों ने आपको कलम पकडनी सिखाई, अक्षरों से आपका परिचय कराया उनको गुरु दक्षिणा भी तो देनी है।
3- पर मेरी समझ में यह नहीं आ रहा है कि जिनको अधिकारी, सरकार, समाज सभी पानी पी-पी कर कोसते रहते हैं कि तुम निकम्मे हो,पढ़ाते नहीं हो, अपना काम नहीं करते आदि-आदि ।
4- जब यह काम ही नहीं करते तो इन निकम्मों कि ड्यूटी जनगणना में क्यों लगा रहे हो भाई ?
टिप्पणियाँ